विद्युत विभाग ने थमाया 57 लाख 76 हजार का बिजली बिल, देखकर दंग रह गया युवक, बेहोश हो गई पत्नी

विद्युत विभाग ने थमाया 57 लाख 76 हजार का बिजली बिल, देखकर दंग रह गया युवक, बेहोश हो गई पत्नी

विद्युत विभाग ने थमाया 57 लाख 76 हजार का बिजली बिल, देखकर दंग रह गया युवक, बेहोश हो गई पत्नी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: August 28, 2019 11:19 am IST

धौलाना: जिले के धौलाना क्षेत्र के बझैड़ाकलां गांव में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल विद्युत विभाग ने बीपीएल सूची के तहत ही विद्युत कनेक्शन लेने वाले युवक के घर पर 57 लाख 76 हजार रूपए का बिजली बिल भेजा है। बिजली बिल देखकर युवक दंग रह गया। वहीं, जब यह बात उसने अपनी पत्नी को बताई तो वह बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर पर सिर्फ एक बल्ब और पंखे का उपयोग करता है।

Read More: मार्कशीट में छेड़छाड़ कर युवक ने हासिल की शिक्षाकर्मी की नौकरी, पहुंचा हवालात, ऐसे हुआ खुलासा

मामला धौलाना क्षेत्र के बझैड़ाकलां गांव का है। यहां रहने वाले रहीस मजूदरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। विद्युत विभाग ने रहीस को 57 लाख 76 हजार का बिजली बिल थमाया है। वहीं, रहीस ने विद्युत विभाग ने मई महीने में 2197 बिल दिया था, जिसका भुगतान किया जा चुका है।

Read More: NSUI- ABVP कार्यकर्ताओं में हुआ जमकर विवाद, इस वजह से हुई झड़प

वहीं, जब पीड़ित ने इस बिजली बिल के बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी तो वो भी चौंक गए। मामले की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More: चौंक गए राहुल गांधी जब एक दौड़ते हुए आकर युवक ने उन्हें किया किस, वायरल हो रहा 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/V4mpRp8N6Fg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"