वित्त वर्ष 2023-24 में कुल सीएसआर खर्च का केवल 8.4 प्रतिशत पर्यावरण पर खर्च: रिपोर्ट

Ads

वित्त वर्ष 2023-24 में कुल सीएसआर खर्च का केवल 8.4 प्रतिशत पर्यावरण पर खर्च: रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) पर्यावरण से जुड़े कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पर खर्च की जाने वाली राशि में हाल के वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 में कुल सीएसआर खर्च का केवल 8.4 प्रतिशत हिस्सा ही इसपर खर्च किया गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 50 सबसे अधिक जलवायु-संवेदनशील जिलों में से 30 जिलों को पिछले तीन वर्षों में पर्यावरण संबंधी सीएसआर खर्च का केवल एक प्रतिशत (106 करोड़ रुपये) मिला।

वैश्विक प्रभाव परामर्श कंपनी ‘सत्त्वा कंसल्टिंग’ द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह कहा गया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पर्यावरण पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाले क्षेत्रों, यथा- ऊर्जा, खनन और तेल, गैस, कोयला एवं पेट्रोलियम, की पर्यावरणीय सीएसआर में भागीदारी अपेक्षाकृत कम है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश