सेल ने भिलाई संयंत्र की क्षमता 68 लाख से 1.02 करोड़ टन प्रति वर्ष करने के लिए मंजूरी दी: सरकार

Ads

सेल ने भिलाई संयंत्र की क्षमता 68 लाख से 1.02 करोड़ टन प्रति वर्ष करने के लिए मंजूरी दी: सरकार

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 05:12 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 05:12 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपनी मुख्य इकाई- भिलाई इस्पात संयंत्र की क्षमता 68 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1.02 करोड़ टन प्रति वर्ष करने के लिए सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है जिस पर अनुमानित लागत 31,000 करोड़ रुपये आएगी। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को यह जानकारी दी।

इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इस परियोजना में निर्माण और परिचालन के चरणों के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि सभी जरूरी कच्चे माल सेल की अपनी खदानों और घरेलू व आयातित स्रोतों से हासिल किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा, ‘‘परियोजना पूरा होने की समय-सीमा 42 महीने है।’’

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा