Mahindra Thar Roxx Price Hike: अब महंगाई की मार Mahindra Thar Roxx पर भी! अचानक बढ़ गई कीमत, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Ads

Mahindra Thar Roxx Price Hike: Mahindra ने अपनी लोकप्रिय SUV Thar Roxx की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी ने इस मॉडल को अब पहले से महंगा कर दिया है। नई कीमतों के बाद ग्राहकों को Thar Roxx खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना होगा।

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 05:21 PM IST

(Mahindra Thar Roxx Price Hike/ Image Credit: Mahindra)

HIGHLIGHTS
  • Thar Roxx की कीमत में 78 हजार तक बढ़ोतरी
  • नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू
  • डीजल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली: Mahindra Thar Roxx Price Hike: भारत में SUV बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों की काफी मांग है। कंपनी कई लोकप्रिय एसयूवी मॉडल पेश करती है जिनमें Mahindra Thar Roxx भी शामिल है। अब कंपनी ने इस दमदार SUV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से ग्राहकों को अब Thar Roxx खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च (Mahindra Thar Roxx Price Hike) करने होंगे।

Thar Roxx की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी?

महिंद्रा ने Thar Roxx की कीमत में अधिकतम 78,000 रुपये तक का इजाफा किया है। हालांकि, सभी वेरिएंट पर कीमत बढ़ोतरी एक जैसी नहीं है। कुछ मॉडल्स की कीमत में कम बढ़ोतरी हुई है जबकि कुछ हाई वेरिएंट काफी महंगे हो गए हैं। कंपनी ने यह बदलाव अपने सभी एसयूवी मॉडल्स की कीमतों में संशोधन के तहत किया है।

पेट्रोल वेरिएंट पर कितना बढ़ा दाम?

Thar Roxx के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में करीब 12,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, इसके स्टार एडिशन की कीमत में भी बड़ा बदलाव हुआ है और यह करीब 59,000 रुपये तक महंगा हो गया है। पेट्रोल मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को अब पुराने मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

डीजल वेरिएंट सबसे ज्यादा महंगे हुए

डीजल इंजन वाले Thar Roxx वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी (Mahindra Thar Roxx Price Hike) देखने को मिली है। कंपनी ने डीजल मॉडल्स की कीमत में करीब 22,500 रुपये से लेकर 78,000 रुपये तक की वृद्धि की है। इसमें सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी AX7 L वेरिएंट में हुई है। इस बदलाव के बाद इसका टॉप मॉडल पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।

अब कितनी कीमत में मिलेगी Mahindra Thar Roxx?

महिंद्रा ने कीमत बढ़ाने की जानकारी जून महीने में ही दे दी थी। कंपनी ने बताया था कि जुलाई से अपनी एसयूवी रेंज की कीमतों में बदलाव (Mahindra Thar Roxx Price Hike) किया जाएगा। नई कीमतों के बाद Mahindra Thar Roxx की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 12.39 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत बढ़कर करीब 22.82 लाख रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में जो ग्राहक इस एसयूवी को खरीदने की योजना बना रहे हैं उन्हें अब पहले की अपेक्षा ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Mahindra Thar Roxx की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

Mahindra Thar Roxx की कीमत में वेरिएंट के अनुसार 78,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Thar Roxx के पेट्रोल वेरिएंट कितने महंगे हुए हैं?

पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में करीब 12,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

Thar Roxx के डीजल वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है?

डीजल वेरिएंट्स की कीमत में करीब 22,500 रुपये से 78,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Thar Roxx का सबसे ज्यादा कौन सा वेरिएंट महंगा हुआ है?

Thar Roxx के AX7 L वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।