गाजीपुर में बिजली का करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Ads

गाजीपुर में बिजली का करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

  •  
  • Publish Date - August 2, 2022 / 05:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

गाजीपुर (उप्र), दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना इलाके के एक गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के भावरकोल थाने के माढूपुर गांव में सोमवार को आंगन में टंगे अरगनी (कपड़ा सुखाने के लिये लगाये गये तार) में करंट आने से सोमवार की सुबह कपड़ा उतारने गये किसान सतीश नारायण मालवीय (63) छटपटाने लगे।

उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने पहुंचा उनका बेटा अंकित मालवीय (28) भी करंट की चपेट में आ गया।

इसके बाद पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सोमवार की शाम दोनों शवों का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन