‘दिल्ली, मुंबई, यूपी, गुजरात में करेंगे फिदायीन हमला’, पैगंबर टिप्पणी मामले पर अल-कायदा की बड़ी धमकी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 6 जून को आतंकी संगठन ने एक पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि भगवा आतंकियों ने ईश्वर के बाद सबसे ज्यादा सम्माननीय पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी का भारतीय टीवी चैनलों पर अपमान किया है। अब इसका बदला लिया जाएगा।
Al-Qaeda's threat on Prophet's comment case
Al-Qaeda’s threat on Prophet’s comment case: नईदिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम देशों के अलावा अब आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-Qaeda) ने भी बड़ी धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि वे इसका बदला लेने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, गुजरात में फिदायीन या आत्मघाती हमले (Suicide Attacks) करेंगे। इस धमकी के बाद अब एजेंसिया सक्रिया हो गईं हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 6 जून को आतंकी संगठन ने एक पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि भगवा आतंकियों ने ईश्वर के बाद सबसे ज्यादा सम्माननीय पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी का भारतीय टीवी चैनलों पर अपमान किया है। अब इसका बदला लिया जाएगा।
read more: हादसा: डंफर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, एक बच्चा और दो महिला समेत ड्राइवर की मौत
अल-कायदा ने कहा कि “कुछ दिन पहले हिंदुत्व के प्रचारक और इसके ध्वजवाहकों ने भारतीय टीवी चैनल पर सबसे पवित्र, ईश्वर के बाद सबसे ज्यादा सम्मानित मुहम्मद अल मुस्तफा, अहमद अल मुज्तबा और उनकी पत्नी सैय्यदा आयशा बिन्त अबू बक्र अस सिद्दीक का घिनौने अंदाज में अपमान किया। इसके कारण दुनियाभर के मुसलमानों को गहरी चोट पहुंची है और वे प्रतिशोध चाहते हैं”
read more: Illegal Sand Mining : नदी में हो रहा था अवैध रेत खनन | 3 JCB, 1 Tractor Trolley और दोपहिया जब्त…
Al-Qaeda’s threat on Prophet’s comment case: आतंकी संगठन अल-कायदा द्वारा जारी पत्र में आगे कहा गया है कि “हम ऐसे लोगों, विशेषकर भारत पर कब्जा किए हिंदुत्ववादी आतंकियों को चेतावनी देते हैं कि हमने अपने पैगंबर के सम्मान के लिए लड़ेंगे। हम अन्य लोगों से भी गुजारिश करते हैं कि वे पैगंबर के सम्मान के लिए लड़ें और मरें। हमें उन लोगों को मारना चाहिए जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं, जो पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं उन्हें हमें अपने शरीर और अपने बच्चों के शरीर पर विस्फोटक बांध कर उड़ा देना चाहिए।”
read more: चलती Train में चढ़ने के दौरान फिसला महिला का पैर | Betul Railway Station के Platform – 2 की घटना…
हाई एलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
आतंकी संगठन अल-कायदा ने धमकी दी कि दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में रह रहे भगवा आतंकी अब अपने अंत का इंतजार करें, उन्होंने कहा, ‘ये लोग न तो अपने घर और न ही सेना के कैंटोनमेंट में शरण लेकर खुद को बचा पाएंगे।’
इस बड़ी धमकी के बाद केंद्र ने सभी सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिस को हाई एलर्ट कर दिया है, मालूम हो कि अरब देशों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली भाजपा के मीडिया हेड नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाल हटा गया है। बावजूद इसके मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
READ MORE- IBC24 की अन्य खबरों को देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

Facebook


