नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में राजनीतिक दलों के नेताओं के अलग-अलग कारनामे सामने आते रहे हैं। वहीं, उनका विवादित बयान भी लगातार सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
#WATCH Telangana: A scuffle broke out between Congress leaders V Hanumantha Rao and Nagesh Mudiraj during the protest by opposition parties today in Hyderabad against state govt over the issue of state board intermediate results. pic.twitter.com/lyUsD8ZDKU
— ANI (@ANI) May 11, 2019
दरअसल शनिवार को तेलंगाना स्टेट बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को लेकर हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद वी हनुमंत राव और नागेश मुदीराज विवाद हो गया। बढ़ते-बढ़ते बहस मारपीट में बदल गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ता उनको समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे नहीं मानें और एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते रहे। काफी देर बाद कार्यकर्ता उन्हें अलग कराने में सफल रहे। कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट का यह विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को पूर्व सांसद वी हनुमंत राव ने मीडिया से रूबरू होकर कहा था कि कांग्रेस के अंदर एक ऐसा गुप्त ऐजेंट है जो गांधी भवन जाते हैं और वहां से सूचनाएं लेकर मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव के पास भेजते हैं। यह नहीं समझ में आता कि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी कार्रवाई क्यों नहीं करते। समय आने पर मैं इस गुप्तचर के नाम का खुलासा करूंगा।
Read More: राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी
राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी वफादारों से भेदभाव कर करिबियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कुछ वफादारों को सस्पेंड कर दिया लेकिन वह निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने में निष्पक्ष नहीं है।
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?