छात्राओं से ऐसी गंदी बात करते थे जेएनयू प्रोफेसर कि FIR देख आपका खून खौल जाए

छात्राओं से ऐसी गंदी बात करते थे जेएनयू प्रोफेसर कि FIR देख आपका खून खौल जाए

छात्राओं से ऐसी गंदी बात करते थे जेएनयू प्रोफेसर कि FIR देख आपका खून खौल जाए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: March 22, 2018 12:58 pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविश्वविद्यालय पर विवादों का ग्रहण और गहराता जा रहा है। प्रोफेसर अतुल जौहरी के बाद दो और प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं और इनके नाम हैं प्रोफेसर महेंद्र पी लामा और राजेश खरत। बताया जाता है कि जेनएयू कैंपस की एक पीएचडी छात्रा ने सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के प्रोफेसर महेंद्र लामा और राजेश खरत के खिलाफ वाइस चांसलर और इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी के अध्यक्ष को मेल करके सेक्सुअल हैरासमेंट की शिकायत दर्ज कराई है. मेल में पूरी घटना का जिक्र विस्तार से किया गया है। इस मेल की खबर पता लगते ही छात्रों ने इन प्रोफेसर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

प्रोफेसर अतुल जौहरी को हालांकि गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन उनके खिलाफ छात्राओं ने पुलिस में जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसे अगर आप देख लें, तो आपको गुस्सा आ जाएगा, खून खौल उठेगा। इस रिपोर्ट में छात्राओं ने प्रोफेसर जौहरी के ऐसे भद्दे और अश्लील कमेंट्स के बारे में बताया है, जिसे सुनकर आप शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे कि एक प्रोफेसर अपनी छात्रा से इस तरह की बात आखिर कर कैसे सकता है?

ये भी पढ़ें-  प्रोफेसर ने फीमेल ब्रेस्ट की तुलना तरबूज से की, छात्रा ने गुस्से में पोस्ट की टॉपलेस फोटो

यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा के मुताबिक प्रोफेसर अतुल जौहरी ने एक बार पूछा कि क्या तुम्हारा कोई ब्वॉयफ्रेंड है? क्या तुम्हारा अपने ब्वॉयफ्रेंड से फिजिकल रिलेशन है? इन सवालों से जब पीड़ित खुद को असहज महसूस कर रही थी तो उन्होंने कहा कि कम ऑन, तुम एक बालिग लड़की हो। आपको बता दें कि जिस छात्रा ने ये शिकायत दर्ज कराई है, उसने प्रोफेसर अतुल जौहरी की लैब ज्वाइन की थी और जौहरी उसके पर्यवेक्षक थे। प्रोफेसर जौहरी के बारे में यहां तक कहा जाता है कि वो कथित तौर पर अपनी छात्राओं से कहा करते थे कि लैब उनका हरम है और वो वहां के राजा।

ये भी पढ़ें- 2 मार्च यानी विश्व जल दिवस : पूरा विश्व पानी के संकट से जूझ रहा है 

छात्रा ने एफआईआर में ये भी दर्ज कराया है कि प्रोफेसर जौहरी उसे कुर्सी-टेबल पर आमने-सामने नहीं, बल्कि सोफे पर बगल में बैठाते थे और गलत तरीके से पीठ, कंधा बिना इजाजत छुआ करते थे। एक बार तो उन्होंने ये भी कहा कि तुम्हारे बूब्स (वक्ष) बहुत अच्छे हैं, अपनी कमर को भी इसी तरह मेंटेन करो ताकि दूसरी लड़कियों की तरह बदसूरत न दिखो। छात्रा के मुताबिक वो इस तरह की बातों से काफी परेशान हो जाया करती थी, शर्मिंदगी महसूस करती थी और जब उसने ये बातें अपने लैबमेट्स से शेयर की तो इसका पता अतुल जौहरी को चल गया और इसके बाद उनका रवैया बदल गया। छात्रा ने कहा कि उसने डीन से अपना सुपरवाइज़र बदलने और यौन उत्पीड़न की शिकायत भी की थी, लेकिन लैब नहीं बदल सकती थी। छात्रा ने कहा है कि उसने 2017 के जनवरी में ही अपना रिसर्च पेपर अतुल जौहरी को दे दिया था, लेकिन एक साल से भी ज्यादा गुजर जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। 

ये भी पढ़ें-  दारु बेचे सरकार, अस्पताल देखे ठेकेदार वाह रे रमन सरकार-जोगी

जब प्रोफेसर अतुल जौहरी को गिरफ्तार किया गया तो पीड़ित छात्राओं को लगा जैसे उन्हें इंसाफ मिलने वाला है, लेकिन अदालत से उन्हें जमानत मिलने के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रही हैं। इसी बीच, प्रोफेसर महेंद्र लामा पर ये आरोप लगा कि जब उसे साथ लेकर प्रोफेसर चीन गए थे, तब वहां उससे छेड़खानी और यौन उत्पीड़न किया गया। प्रोफेसर राजेश खरत पर आरोप है कि उन्होंने प्रोफेसर महेंद्र पी लामा की मदद करने का प्रयास किया। इस बारे में भी इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी से छात्रा ने शिकायत की थी। जेएनयू में यौन उत्पीड़न के इन तमाम मामलों से एक ओर जहां छात्रों में भारी आक्रोश है, वहीं इस संस्थान के सिस्टम पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में