दिल्ली के बवाना में एक कारखाने में आग लगी
दिल्ली के बवाना में एक कारखाने में आग लगी
नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे बवाना के जी. ब्लॉक स्थित कारखाने में आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
अधिकारी ने बताया कि आग दो मंजिला इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर लगी थी।
उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
भाषा साजन संतोष
संतोष

Facebook


