पूर्वी दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में आग लगी

पूर्वी दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में आग लगी

पूर्वी दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: August 24, 2022 5:10 pm IST

नयी दिल्ली, 24 (भाषा) पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कार्यालय के पास स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई, लेकिन अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्नि शमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर मिली और कुल नौ दमकल वाहनों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।’’

अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अब तक नहीं पता चल सका है।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में