नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शाहदरा स्थित दफ्तर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि अपराह्न 2.46 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आग पर काबू पा लिया गया है।
अधिकारी ने कहा, ‘आग एक एयर कंडीशनर तक ही सीमित थी और उसे बुझा दिया गया। अग्निशमन दल मौके पर हैं और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।’
भाषा नोमान
नोमान अविनाश
अविनाश