दिल्ली के ओखला फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के ओखला फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के ओखला फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: January 8, 2023 / 05:05 pm IST
Published Date: January 8, 2023 5:05 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ओखला इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी में रविवार को आग लग गई। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अनुसार, विभाग को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 21 गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया।

अपराह्न तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग फैक्टरी की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में