उत्तर पश्चिम दिल्ली के रेस्तरां में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

उत्तर पश्चिम दिल्ली के रेस्तरां में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

उत्तर पश्चिम दिल्ली के रेस्तरां में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
Modified Date: April 20, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: April 20, 2026 3:41 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक रेस्तरां में सोमवार को आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि रोहिणी सेक्टर 11 स्थित बीटीडब्ल्यू रेस्तरां में आग लग गई। उन्होंने बताया कि रेस्तरां के अंदर मौजूद सभी लोगों को स्थिति बिगड़ने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकल लिया गया और इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर मिली जिसके बाद मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और इसे आसपास के इलाकों में फैलने से रोका। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान नोमान अमित

अमित


लेखक के बारे में