पूर्वी दिल्ली के एक होटल में लगी आग

पूर्वी दिल्ली के एक होटल में लगी आग

पूर्वी दिल्ली के एक होटल में लगी आग
Modified Date: December 5, 2022 / 10:57 am IST
Published Date: December 5, 2022 10:57 am IST

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में स्थित एक होटल में सोमवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कड़कड़डूमा अदालत परिसर के पास स्थित इस होटल की तीसरी मंजिल पर रसोई में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में