हैदराबाद : चार मंजिला इमारत में लगी आग, छह के फंसे होने की आशंका

हैदराबाद : चार मंजिला इमारत में लगी आग, छह के फंसे होने की आशंका

हैदराबाद : चार मंजिला इमारत में लगी आग, छह के फंसे होने की आशंका
Modified Date: January 24, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: January 24, 2026 5:24 pm IST

हैदराबाद, 24 जनवरी (भाषा) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार दोपहर को चार मंजिला एक इमारत में भीषण आग लगने से छह लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी, पुलिस, बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और अन्य एजेंसियां ​​बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधान परिषद सदस्य मिर्जा रहमत बेग ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि एक ऑटो चालक, एक चौकीदार, उसकी पत्नी, दो बच्चों और एक अन्य व्यक्ति सहित छह लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों के मुताबिक, इमारत में घना धुआं छा गया था, जिससे बचाव कर्मियों को अभियान चलाने में कठिनाई हो रही थी।

हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने भी घटनास्थल का दौरान किया और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में