दिल्ली में न्यू महाराष्ट्र सदन में आग लगी

दिल्ली में न्यू महाराष्ट्र सदन में आग लगी

दिल्ली में न्यू महाराष्ट्र सदन में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 26, 2021 11:16 am IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में केजे मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में सोमवार सुबह आग लग गई।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह नौ बजकर चार मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया, जिसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गई। सुबह करीब सवा नौ बजे ही आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ‘एयर कंडीशनिंग सिस्टम’ में शॉट-सर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है।

न्यू महाराष्ट्र सदन के एक अधिकारी ने बताया कि पहली मंजिल पर गवर्नर सुइट में आग लगी थी और उस पर 15 मिनट में काबू पा लिया गया।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में