उत्तर कोलकाता की इमारत में आग लगी, दो लोग झुलसे

Ads

उत्तर कोलकाता की इमारत में आग लगी, दो लोग झुलसे

  •  
  • Publish Date - April 21, 2025 / 10:34 AM IST,
    Updated On - April 21, 2025 / 10:34 AM IST

कोलकाता, 21 अप्रैल (भाषा) उत्तर कोलकाता में सोमवार तड़के चार मंजिला एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग गई, जिसमें दो लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना जोराबागान पुलिस थाना क्षेत्र के पथुरियाघाटा स्ट्रीट पर हुई।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने बताया कि इमारत से बेहोशी की हालत में दो लोगों को निकाला गया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा योगेश वैभव

वैभव