हैदराबाद में गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
हैदराबाद में गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
हैदराबाद, पांच मार्च (भाषा) हैदराबाद के कटेदान इलाके में बृहस्पतिवार को एक गोदाम में आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मैलार्देवपल्ली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के 4.30 बजे मिली और चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह 7.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा, ‘इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’
अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
आग लगने से परिसर में रखे प्लाईवुड, पीवीसी और रसोई के सामान क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की जांच जारी है।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


