पंजाब के डेराबस्सी में रसायन के कारखाने में लगी आग
पंजाब के डेराबस्सी में रसायन के कारखाने में लगी आग
चंडीगढ़, आठ अप्रैल (भाषा) पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी शहर में सोमवार को रसायन के एक कारखाने में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
कारखाने से घना धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है, क्योंकि आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को काम पर लगाया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अपराह्न करीब तीन बजे कारखाने में आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


