अलवर व धौलपुर जिले में पंचायत और जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान बुधवार को

अलवर व धौलपुर जिले में पंचायत और जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान बुधवार को

अलवर व धौलपुर जिले में पंचायत और जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान बुधवार को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: October 19, 2021 6:15 pm IST

जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए प्रथम चरण का मतदान बुधवार को प्रात: 8 बजे से 5 तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि पहले चरण में दोनों जिलों में 9 लाख 41 हजार 490 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसमें से 4 लाख 98 हजार 178 पुरुष, 4 लाख 43 लाख 310 महिलाएं व 2 अन्य मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 1263 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रथम चरण में सात पंचायत समितियों के 153 वार्डों के लिए 683 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

आयोग और जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कोरोना संबंधी दिशा—निर्देशों के साथ सुरक्षित मतदान करवाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

मेहरा ने बताया कि अलवर और धौलपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 23 और तीसरे चरण के लिए 26 अक्टूबर को प्रातः आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा, जबकि 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी।

भाषा कुंज बिहारी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में