अंडमान में कोविड-19 के पांच मरीज उपचाराधीन

अंडमान में कोविड-19 के पांच मरीज उपचाराधीन

अंडमान में कोविड-19 के पांच मरीज उपचाराधीन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 10, 2022 10:51 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 10 मार्च (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बृहस्पतिवार को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 10,025 पर बनी हुई है। मृतकों की संख्या 129 पर है।

इसमें कहा गया है कि अभी तक 9,891 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से एक मरीज बीते 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुआ।

प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 7.04 लाख नमूनों की जांच की है और 3.03 लाख से अधिक लोगों ने टीके की खुराक ले ली है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में