Rajsthan Road Accident News: टक्कर के बाद मलबे में तब्दील स्लीपर बस.. पांच ने मौके पर ही तोड़ा दम, जानें कहाँ और कैसे हुआ हादसा
Rajsthan Haumangarh Road Accident News: हनुमानगढ़ में बस और भारी वाहन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, कई घायल, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक
Rajsthan Haumangarh Road Accident News || Image- Conversation Balmukund Joshi 'X' file
- हनुमानगढ़ सड़क हादसे में पांच की मौत
- बस और भारी वाहन की आमने-सामने टक्कर
- पूर्व सीएम गहलोत ने जताया शोक
Rajsthan Haumangarh Road Accident News: हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रावतसर के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे बरमसर गांव के पास यात्री बस एक अन्य वाहन से टकरा गई। यह बस गंगानगर से जयपुर आ रही थी और सामने से आ रहे एक भारी वाहन से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को हनुमानगढ़ रैफर किया गया है। वहीं चार-पांच लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और मृतकों की पहचान की जा रही है।
हनुमानगढ़ के रावतसर में मेगा हाईवे पर बरमसर के पास आज लोक परिवहन की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं.बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी. pic.twitter.com/pDu5j0o6su
— Balmukund Joshi (@balmukundjoshi) March 17, 2026
पूर्व CM ने जताया शोक
Rajsthan Haumangarh Road Accident News: इस पूरे सड़क हादसे पर सूबे के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए दुःख और संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा “हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा
कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना
यह भी देखें:-
ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी

Facebook


