मध्यप्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, पांच मजदूरों की मौत

Ads

मध्यप्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, पांच मजदूरों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 04:55 PM IST

पन्ना, 26 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना अजयगढ़ विकासखंड के बिहारपुरवा गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई।

पन्ना की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निवेदिता नायडू ने बताया कि मजदूर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत बनाए जा रहे सार्वजनिक सिंचाई कुएं की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे मलबे के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल के रूप में हुई है।

नायडू के मुताबिक, सभी शवों को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर उषा परमार मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान का जायजा लिया।

नायडू के अनुसार, कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

भाषा

सं दिमो पारुल

पारुल