नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी फिल्म ‘फना’ की 20वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं।
यह फिल्म 26 मई, 2006 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था। फिल्म में काजोल के साथ आमिर खान मुख्य भूमिका में थे और इसकी कहानी एक नेत्रहीन लड़की जूनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने ‘टूर गाइड’ रेहान से प्यार हो जाता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वह एक आतंकवादी है और संभवतः एक बम विस्फोट में मारा गया है।
काजोल ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं।
उन्होंने लिखा, ”फना’ को 20 साल हो गए… मेरी बेटी ढाई साल की थी और मैं… लेकिन मुझे सबसे ज्यादा पोलैंड की वो खूबसूरती याद है… शून्य से नीचे 27 डिग्री सेल्सियस का तापमान, खूबसूरत जंगल और फुटपाथ पर चलने वाली स्लेज।’
उन्होंने आगे कहा, “और सबसे खास बात यह रही कि जहां लगभग सभी लोग भारी ऊनी कपड़ों में थे, वहीं मैंने पतला सलवार-कमीज पहना था… सचमुच पुरानी यादें ताजा हो गईं।”
आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा उनके बैनर यश राज फिल्मस के तहत निर्मित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
भाषा
राखी नरेश
नरेश