Kavya Kumbh Season 2: छत्तीसगढ़ के 8 शहरों तक पहुंचेगा ‘काव्य कुंभ’ का कारवां, नए कवियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, जानिए ऑडिशन में कैसे हो सकेंगे शामिल?

Ads

छत्तीसगढ़ के 8 शहरों तक पहुंचेगा ‘काव्य कुंभ’ का कारवां, नए कवियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, Kavya Kumbh' will reach 8 cities of Chhattisgarh

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 06:01 PM IST

रायपुर। Kavya Kumbh Season 2 छत्तीसगढ़ में साहित्य, कविता और मंचीय अभिव्यक्ति को नई पहचान देने वाला “काव्य कुंभ” इस बार अपने दूसरे अध्याय के साथ और भी बड़े स्वरूप में लौट रहा है। प्रदेशभर में युवाओं और साहित्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो चुके इस आयोजन का विस्तार इस बार 8 शहरों तक किया गया है। रायपुर, कोरबा, बस्तर, भिलाई, अंबिकापुर, जशपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में एक से पांच जून तक ऑडिशन लिया जाएगा। यहां से चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय मंच में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। प्रदेश स्तर पर विजेताओं को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस आयोजन में IBC24 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है।

Kavya Kumbh Season 2 आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से उन नई आवाज़ों की तलाश की जाएगी, जो मंच पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार “काव्य कुंभ” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेशभर में शब्दों, भावनाओं और अभिव्यक्ति का उत्सव बनकर यात्रा करेगा। नए कवियों, लेखकों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। आयोजन को लेकर युवाओं और साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कैसे हो सकते हैं ऑडिशन में शामिल (Kavya Kumbh Season 2)

अगर आप भी लेखन विधा से जुड़े हुए हैं या रूचि रखते हैं तो यह मंच आपके के लिए हुनर को दुनिया के सामने रखने का एक मौका हो सकता है। ऑडिशन में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को इंस्टाग्राम हैंडल “@kavyakumbh_official” पर कार्यक्रम की जानकारी को लेकर किए गए पोस्ट पर KK2/ के साथ अपने शहर का नाम कमेंट करना होगा। या फिर IBC24 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर काव्यकुंभ को लेकर चल रही खबरों पर भी KK2/ के साथ अपने शहर का नाम कमेंट किया जा सकता है।

आदिवासियों भाषाओं को कवियों को विशेष अवसर

विशेष बात यह है कि इस बार आयोजन में आदिवासी भाषाओं और लोक अभिव्यक्तियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विशेष स्लॉट रखा गया है, ताकि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं को मंच मिल सके। आयोजन समिति का कहना है कि प्रदेश की मिट्टी, बोली और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

ये दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

आयोजकों के मुताबिक पिछले सीजन को मिली बड़ी सफलता के बाद इस बार आयोजन को और विस्तृत रूप दिया गया है। प्रदेश स्तरीय काव्यकुंभ का आयोजन 5, 6 और 7 जून को आयोजित होगा। इसकी शुरुआत राजनांदगांव से होगी, जबकि दो दिन राजधानी रायपुर में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में वसीम बरेलवी, आलोक श्रीवास्तव, पंकज झा, पद्मश्री अनुज शर्मा, कबीर कैफे और ज़ुबैर अली ताबिश, मामे खान सहित कई प्रसिद्ध कवि और कलाकार शामिल होंगे। इस बार प्रख्यात छत्तीसगढ़ी कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे को विशेष श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। साथ ही नवोदित कवियों के लिए “डॉ. सुरेंद्र दुबे स्मृति पुरस्कार” की शुरुआत की जाएगी।

ये भी पढ़ें