गौतमबुद्ध नगर जिले में किशोरी समेत पांच लोगों ने की आत्महत्या

गौतमबुद्ध नगर जिले में किशोरी समेत पांच लोगों ने की आत्महत्या

गौतमबुद्ध नगर जिले में किशोरी समेत पांच लोगों ने की आत्महत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 17, 2021 12:02 pm IST

नोएडा (उप्र),17मार्च (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच लोगों ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में रहने वाली एक किशोरी ने बुधवार सुबह अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहने वाले संजीव (23) नामक युवक ने बीती रात को कथित तौर पर अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले सलमान (22)पुत्र इलियास ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले योगेश (39) पुत्र भगवान शंकर बाजपेई ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले यश नामक छात्र ने कथित तौर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

भाषा सं

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में