दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग, पांच लोगों को बचाया गया

दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग, पांच लोगों को बचाया गया

दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग, पांच लोगों को बचाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 17, 2021 4:24 am IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में दो मंजिला इमारत के भूतल में रविवार देर रात आग लग गई, हालांकि वहां रहने वाले एक परिवार के सभी पांच सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात एक बजकर 24 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत के भूतल में पार्किंग में खड़ी दो कारों और दो दोपहिया वाहनों में आग लग गई थी। पहली मंजिल से पांच लोगों को बचाया गया और आग पर देर रात करीब ढाई बजे काबू पा लिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने जगदीश (58), उनकी पत्नी सुनीता (42) उनके बच्चों मोहित (25), रोहित (23) और एकता (20) को बचाया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में