मूसलाधार बारिश से देश में जल प्रलय! मौसम विभाग ने इन राज्यों को किया अलर्ट

Ads

Heavy rain in many state : MP, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 08:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नई दिल्ली।  देश का बड़ा हिस्सा इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। बांधो का पानी खतरे के निशान से ऊपर जा चुका है बारिश का पानी सैलाब बनकर सड़को पर बह रहा है। इस समय महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के चलते लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, जहां कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हैं और लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  होटल के प्राइवेट Jacuzzi में रोमांस कर रहा था कपल, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video, देखकर लोगों के उड़े होश

देश का बड़ा हिस्सा बाढ़ से जूझ रहा

महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और बाढ़ की स्थिति की वजह से अब त​क 89 लोगों मौत हो चुकी है। कर्नाटक में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड में पुरसादी के पास भूस्खलन होने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा ढह गया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश ​में भी बारिश ने काफी तबाही मचाई है।

यह भी पढ़ें: ‘मादक पदार्थ मुक्त बनेगा देश का ये राज्य, एक हफ्ते में 676 तस्करों को किया गया गिरफ्तार’

इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 14 तारीख को तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। वहीं 14 से 17 जुलाई के बीच विदर्भ में वर्षा होगी। इस बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा के साथ गुजरात में भी भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में अभी बाढ़ से निजात मिलने वाला नहीं है। वहीं अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

और भी है बड़ी खबरें…