भारी बारिश का कहर: टापू बने कई गांव, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, चार बच्‍चों की मौत

जयपुर। heavy rains in jodhpur : राजस्‍थान में मूसलाधार बारिश से मंगलवार को जोधपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के अनेक...

भारी बारिश का कहर: टापू बने कई गांव, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, चार बच्‍चों की मौत

Heavy rains flood jammu

Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: July 26, 2022 11:41 pm IST

जयपुर। heavy rains in jodhpur : राजस्‍थान में मूसलाधार बारिश से मंगलवार को जोधपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के अनेक इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गईं, जबकि जोधपुर जिले में जलभराव में डूबने से चार बच्‍चों की मौत हो गई।

भारी बारिश से राज्‍य के कई जिलों के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।’’

गहलोत के अनुसार चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृतक बच्चों के परिजन को पांच लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। इस हादसे में घायल हुए एक बालक के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20,000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही गहलोत ने लोगों से बारिश के इस मौसम में हर संभव सावधानी बरतने की अपील की है।

वहीं टोंक में बारिश के पानी में एक दोपहिया वाहन बह गया जबकि जोधपुर में एक सड़क पर खड़ी कार भी पानी के तेज बहाव में बह गई। इसी तरह भीलवाड़ा के आजाद नगर में एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें 55 वर्षीय महिला घायल हो गई।

यह भी पढ़े : जीजा ने साली का अपहरण कर रचाई शादी, बेटी को बचाने पहुंची सास को भी… 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर व जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा शहर में 205 म‍िलीमीटर जबकि जोधपुर तहसील में 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

वहीं अचानक अधिक बारिश होने से जोधपुर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, हालांकि हालात नियंत्रण में हैं। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘जोधपुर में अचानक अधिक बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। हालात को लेकर कल से ही जिला कलेक्टर के संपर्क में हूं और किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अभी स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है।’’

यह भी पढ़े : Weather Alert : मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़, अब तक 19 की मौत, कई लोग लापता 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जो सतह से क्षोभमंडल के मध्य स्तरों तक विस्तृत है। इस सिस्टम का असर आगामी 48 घंटों तक अजमेर, जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में बना रहेगा। इन संभाग के जिलों में मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश में एक तो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर मंडल में रेल पटरियां जलमग्न हो गईं जिससे उत्तर पश्चिम रेलवे ने सात ट्रेनें रद्द कर दी हैं और छह ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। आज रद्द की गई ट्रेनों में जोधपुर-जैसलमेर, जैसलमेर-जोधपुर, जोधपुर-भोपाल, भोपाल-जोधपुर, जोधपुर-बाड़मेर, जोधपुर-हिसार और हिसार-बीकानेर शामिल हैं।

 

 


लेखक के बारे में