पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का अंतिम संस्कार किया गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का अंतिम संस्कार किया गया
हल्द्वानी (उत्तराखंड), 19 अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का सोमवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बच्ची सिंह रावत का रविवार को एम्स-ऋषिकेश में निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके पुत्र शशांक रावत ने चित्रशिला घाट पर चिता को मुखाग्नि दी।
भाषा
नेत्रपाल शोभना
शोभना

Facebook


