अमृतसर में हथियार और मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार

Ads

अमृतसर में हथियार और मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 06:52 PM IST

चंडीगढ़, 27 जुलाई (भाषा) पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने अमृतसर में सीमा पार से संचालित हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक गिरोह से कथित संबंधों के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पांच अत्याधुनिक पिस्तौल, दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन और मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, अमृतसर के नवी आबादी निवासी बिट्टू कुमार उर्फ भैया (20), अमृतसर की फतेह सिंह कॉलोनी में रह रहे साहिब सिंह (21), तरनतारन की पिंक कॉलोनी निवासी संजीव कुमार उर्फ नन्नू (22) तथा अमृतसर के गांव छिद्दन निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी (22) के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है।

भाषा खारी दिलीप

दिलीप