बड़ा हादसा: LPG सिलेंडर के विस्फोट से चार लोगों की दर्दनाक मौत, ढह गया घर की छत
बड़ा हादसा: LPG सिलेंडर के विस्फोट से चार लोगों की दर्दनाक मौत, ढह गया घर की छत
नयी दिल्ली, (भाषा) शाहदरा के फर्श बाजार में बुधवार को एक घर में सिलेंडर में विस्फोट होने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Read More News: …3 प्रतिशत की तो बात हुई थी वो किसी से मत बोलना…बिजली अधिकारी और ठेकेदार के बीच कमीशन पर मोलभाव का ऑडियो वायरल
उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात सवा 12 बजे धमाके की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के कारण घर की छत का एक हिस्सा ढह गया।
Read More News: मरना है तो मर जाओ! एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते कहां तक जायज है शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का ऐसा बर्ताव?
दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण एक घर में आग लग गई जिसके धुएं में दम घुटने से चार लोगों की मौत हुई जबकि अन्य व्यक्ति 25 प्रतिशत तक जल गया और उसे सीएटीएस के जरिए हेडगेवर अस्पताल भेजा गया।”
Read More News: कार की ठोकर से SI की मौत, 200 मीटर तक लटकते रहे बोनट पर, फिर फिर हवा में उछलकर जा गिरे सड़क की दूसरी ओर
अधिकारियों ने बताया कि घटना में मुन्नी देवी (45), नरेश (22), ओमप्रकाश (20) और सुमन (18) की मौत हो गई जबकि लाल चंद (29) आग में 25 फीसदी जल गया है।उन्होंने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
Read More News: सिलगेर टू सारकेगुड़ा…भीड़…विरोध…साजिश! विरोध के पीछे नक्सलियों की साजिश या राजनीतिक षड़यंत्र?

Facebook


