सड़क हादसे में दो भाइयों सहित चार की मौत

सड़क हादसे में दो भाइयों सहित चार की मौत

सड़क हादसे में दो भाइयों सहित चार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 25, 2021 9:03 am IST

जयपुर, 25 जनवरी (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब युवकों की बाइक एक ट्रक से टकरा गयी।

पुलिस ने बताया कि हादसा अंबापुरा में कटूंबी आदिभीत क्षेत्र में हुआ। युवक बाइक पर थे और खोरापाड़ा से बांसवाड़ा आ रहे थे। मृतकों की पहचान मुकेश, उसके भाई सोहन तथा दिलीप और दिनेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में