नोएडा में कोविड-19 के चार नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के चार नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के चार नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 27, 2021 7:49 am IST

नोएडा, 27 जनवरी (भाषा) नोएडा में बुधवार को कोविड-19 के चार नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,331 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार सुबह तक चार और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 46 मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में कोरोना वायरस से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी, जिससे संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 25,194 हो गयी है।

भाषा सं स्नेहा

स्नेहा


लेखक के बारे में