विभिन्न सड़क हादसों मे बी-टेक की एक छात्र समेत चार लोगों की मौत

विभिन्न सड़क हादसों मे बी-टेक की एक छात्र समेत चार लोगों की मौत

विभिन्न सड़क हादसों मे बी-टेक की एक छात्र समेत चार लोगों की मौत
Modified Date: May 30, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: May 30, 2026 3:24 pm IST

नोएडा (उप्र), 30 मई (भाषा) नोएडा में विभिन्न जगहों पर सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि सुबह डेरी मच्छा गांव के पास एक ट्रक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

भड़ाना ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हिमांशु (21) के रूप में हुई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि हिमांशु गाजियाबाद के एबीएस कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सुरजीत (26) गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पुष्पेंद्र (43) की मौत हो गई है।

बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राहुल शर्मा की मौत हो गई है।

पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

भाषा सं नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में