Free Bus Travel for Women: डीजल-पेट्रोल के संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान.. अब ये कर सकेंगे मुफ्त में बस की यात्रा, कैबिनेट की बैठक में फैसला

Ads

Free Bus Travel for Women in Kerala: केरल सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों और आशा कार्यकर्ताओं हेतु नई योजनाएं घोषित कीं।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 03:48 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 04:22 PM IST

Free Bus Travel for Women in Kerala || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • 15 जून से महिलाओं को KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
  • केरल में अलग वृद्धजन विभाग बनाने की घोषणा की गई।
  • आशा और आंगनवाड़ी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई।

तिरुवनंतपुरम: केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने सोमवार को नई यूडीएफ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद महिलाओं, बुजुर्गों और जमीनी स्तर के कर्मचारियों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। (Free Bus Travel for Women in Kerala) मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 15 जून से महिलाओं को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना यूडीएफ के चुनावी वादे का हिस्सा है। सरकार जापान के सफल परिवहन मॉडल से प्रेरणा लेकर नई व्यवस्था लागू करने पर भी काम करेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अलग से “वृद्धजन विभाग” बनाने का ऐलान

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में बुजुर्गों के लिए अलग से “वृद्धजन विभाग” बनाया जाएगा। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और किसी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों की कितनी देखभाल करता है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के वेतन में बढ़ोतरी

आशा कार्यकर्ताओं के लिए सरकार ने हर महीने 3 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। साथ ही उनके रिटायरमेंट पेंशन पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। (Free Bus Travel for Women in Kerala) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों, सहायिकाओं और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के वेतन में भी 1 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई।

विशेष जांच दल (SIT) बनाने का फैसला

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2024 में अलाप्पुझा में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और केएसयू कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाया जाएगा। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सुरक्षा कर्मियों से जुड़ा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।

सोमवार को ली थी सीएम पद के शपथ

मुख्यमंत्री ने बताया कि 16वीं केरल विधानसभा का पहला सत्र 21 मई से शुरू होगा और 22 मई को स्पीकर का चुनाव कराया जाएगा। पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। (Free Bus Travel for Women in Kerala) बता दें कि कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल बाद फिर से सत्ता में लौट आया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान

इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍टील के बक्‍से से महिला का सिर-कटा शव बरामद

लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी

होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल

उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

1. केरल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा कब शुरू होगी?

15 जून से महिलाओं को KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

2. केरल सरकार ने बुजुर्गों के लिए क्या घोषणा की?

राज्य में अलग वृद्धजन विभाग बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

3. किन कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है?

आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, रसोइयों और प्री-प्राइमरी शिक्षकों का वेतन बढ़ाया गया।