नशे की गोली खिलाकर कॉलेज छात्रा से युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

नशे की गोली खिलाकर कॉलेज छात्रा से युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

नशे की गोली खिलाकर कॉलेज छात्रा से युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 24, 2019 6:01 pm IST

सीकर: उद्योग नगर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके पहचान के एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे हवस का शिकार बनाया है। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसका एमएमएस बनाया है। मामले में पीड़िता ने उद्योग नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, तीन दिन का होगा राज्योत्सव, साइंस कॉलेज मैदान में होगा कार्यक्रम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रोजना बस से कॉलेज जाती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती सुरेश उर्फ आसिफ से हुई। इसके बाद दोनों में रोजना बात होने लगी। इसी बीच सुरेश ने एक दिन उसके मोबाइल पर फोन किया और उसे सीकर में एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया। युवती जब सुरेश के बताए जगह पर पहुंची तो वह अपने दोस्त के साथ कार में बैठा था।

Read More: चिटफंड मामले में हाई कोर्ट से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को बड़ी राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

इसके बाद सुरेश ने युवती को कार में बैठकार जयपुर बाईपास के पास एक होटल में ले गया। यहां सुरेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती को नशे की गोलियां खिला दी और दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया है। इसके बाद सुरेश ने उसे मोबाइल में वीडियो दिखाकर किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी।

Read More: हनी ट्रैप मामले की आरोपी आरती दयाल को लेकर बड़ा खुलासा, इस अधिवक्ता ने दिखाए सबूत

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/JeCxEEG8m_8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"