राजधानी की युवती से राजस्थान के धौलपुर में गैंगरेप, होटल में बुलाकर लूट ली इज्जत

gang raped news : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं, युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

राजधानी की युवती से राजस्थान के धौलपुर में गैंगरेप, होटल में बुलाकर लूट ली इज्जत

friend's wife made a victim of lust

Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 24, 2022 11:43 pm IST

gang raped news : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं, युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया मामला राजस्थान के धौलपुर का है।

यह भी पढ़ेंः  क्या मेड इन इंडिया होने जा रहा है iPhone 14 ! इस महीने लांच हो सकता है नया मॉडल

दिल्ली की युवती से राजस्थान के धौलपुर में गैंगरेप किया गया है। युवती आरोपी को पहले से जानती थी। दोनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। युवती को नौकरी की तलाश थी। आरोपी ने उसे धौलपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल बुलाया।

इस मामले पर धौलपुर महिला थाना एसएचओ मंजू फौजदार ने कहा है कि, पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती ग्वालयिर के अर्जुन से हुई थी। आरोपी अर्जुन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता की गैंगरेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया। पीड़िता का मेडिकल कर भी कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः  LIVE: युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर मचाया गदर! CM हाउस घेरने निकले कार्यकर्ता

दिल्ली की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती की मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले अर्जुन नाम के युवक से इंस्टग्राम पर दोस्ती हुई थी। अर्जुन से बातचीत के दौरान पीड़िता ने कहा कि उसे नौकरी की तलाश है। अर्जुन ने पीड़िता से कहा कि वो उसे धौलपुर में नौकरी दिला देगा और धौलपुर आने को कहा। अर्जुन के कहने पर पीड़िता रविवार को धौलपुर पहुंची। यहां अर्जुन उसे शहर के एक होटल में लेकर गया। जहां उसने अपने दो दोस्त देवेंद्र और अरविंद को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और उसे होटल में ही छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता किसी तरह धौलपुर के महिला थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में