अस्पताल में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दिया वारदात को अंजाम

अस्पताल में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दिया वारदात को अंजाम

अस्पताल में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दिया वारदात को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: October 16, 2018 10:43 am IST

उत्‍तर प्रदेश। बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती एक लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। अस्पताल के वार्ड बॉय और प्रशिक्षु बी फार्मा के छात्र पर गैंगरेप का आरोप लगा है। वारदात सोमवार देर रात की है जब अस्पताल में भर्ती पीड़ित को शिकार बनाने का षड़यंत्र वार्ड ब्‍वॉय और प्रशिक्षु बी फार्मा के छात्र ने रात में ही रच लिया था, और देर रात इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के शोर मचाने के बाद दोनों अस्पताल से फरार हो गए।

पढ़ें- यौन शोषण का आरोप झेल रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का इस्तीफा

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन नर्सिंग का कोर्स कर रही है। बताया कि सोमवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिस पर उसे अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया। बताया कि जिस वार्ड में पीड़िता भर्ती थी, उसमे और भी अन्य मरीज भर्ती थे। आरोप है कि पूरी योजना के साथ आरोपियों ने अन्य मरीजों को भाप देने व अन्य कारणों से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया तथा पीड़िता को बेहोशी का इंजेक्शन दिया।

पढ़ें-पांच सितारा होटल में बसपा पूर्व सांसद के बेटे की दबंगई, लहराई पिस्तौल..देखें वीडियो

असर होने पर दोनों आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर बारी-बारी छात्रा से दुष्कर्म किया। बताया कि इस दौरान छात्रा के परिजन चाय पीने के लिए बाहर गए थे। वे वापस आए तो छात्रा उन्हें नग्न अवस्था में मिली, परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पढ़ें- नक्सलियों के बारुदी विस्फोट में तीन जवान घायल, सर्चिंग पर निकले जवानों को बनाया निशाना

दरअसल पीड़ित को सोमवार बुखार होने के कारण बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि देर रात वार्ड ब्वॉय और प्रशिक्षु बी फार्मा के छात्र ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपि घटना के बाद फरार हो गए। पीड़िता की बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी जितेंद्र उर्फ भूरा को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। वह संविदा पर वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में