Gautam Kumar Dak Viral Audio: यहां के सहकारिता मंत्री ने पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज, करीबी दोस्त को पूछताछ के लिए थाने बुलाकर कर दी गलती? अब दर्ज हुआ मामला
Gautam Kumar Dak Viral Audio: यहां के सहकारिता मंत्री ने पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज, करीबी दोस्त को पूछताछ के लिए थाने बुलाकर कर दी गलती? अब दर्ज हुआ मामला
Gautam Kumar Dak Viral Audio: यहां के सहकारिता मंत्री ने पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज, करीबी दोस्त को पूछताछ के लिए थाने बुलाकर कर दी गलती? अब दर्ज हुआ मामला / Image: AI generated
- गौतम कुमार दक के खिलाफ पुलिसकर्मियों को धमकाने और अपशब्द कहने के आरोप
- वायरल ऑडियो के आधार पर चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाने में मामला दर्ज
- मंत्री ने वायरल ऑडियो से अपना संबंध होने से इनकार करते हुए इसे गलत बताया
जयपुर: Gautam Kumar Dak Viral Audio राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ पुलिसकर्मियों को सरेआम धमकाने और उनसे अपशब्द कहने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाने में दक के खिलाफ यह मामला एक ‘ऑडियो’ के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया। इस ऑडियो में कथित तौर पर उन्हें एक पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करते सुना जा सकता है।
पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज
Gautam Kumar Dak Viral Audio वहीं, मंत्री ने एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस ‘ऑडियो’ से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (राजकार्य में बाधा), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
An audio went Viral on SM Claim’s it as Gautam dak
Bro is deployed as Cabinet Minister in World’s biggest Political party.
Bro Shedding 🌸 flowers.
Bro’s party expecting fine word’s from @hanumanbeniwal
Bro used just 17*** Flowers to form a Garland.pic.twitter.com/y1RrbTjNK3
— Anurag Choudhary (@anurag_firoda) May 28, 2026
ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
थाना प्रभारी शैतान सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना सोमवार की है जब वह पुलिस थाने में मौजूद थे और मंत्री ने उन्हें फोन कर बाहर बुलाया। थाना प्रभारी ने दावा किया कि मंत्री ने उनसे दो कांस्टेबल विष्णु कुमार व लक्ष्मीनारायण के बारे में पूछा और उन्हें बुलाने को कहा जब दोनों कांस्टेबल वहां पहुंचे तो मंत्री ने कथित तौर पर उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया तथा लोगों के सामने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
परिचित व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया थाने
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मंत्री ने मारपीट करने की कोशिश भी की। थाना प्रभारी का आरोप है कि दक ने लक्ष्मीनारायण के बड़ी सादड़ी थाने से हुए पिछले तबादले का हवाला देकर पुलिसकर्मियों को धमकाया। प्राथमिकी के अनुसार, मंत्री इस बात से नाराज थे कि उनके एक कथित परिचित धनराज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।
राजस्थान सरकार के प्रतिष्ठित मंत्री गौतम दक साहब ने सफ़ाई दी है कि उनका उस वीडियो से कोई संबंध नहीं है, जिसमें उन्हें गाली गलौज करते हुए दिखाया और सुनाया गया है। उनका कहना है कि तकनीक के दुरुपयोग से उनकी आवाज़ में यह ऑडियो क्रिएट किया गया है; जो उनका नहीं है। pic.twitter.com/uJ5nwRp56Q
— Tribhuvan_Official (@TheTribhuvan) May 28, 2026
ये भी पढ़ें
- Gold Rate 29 May 2026: हर दिन टूट रहे सोने के दाम! छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख रुपये तोले के करीब आया भाव, लोग बोले- ऐसे अच्छे दिन पहले कभी नहीं आए
- Consumer Court Fines Indian Railway : रेलवे की मनमानी पर कोर्ट का बड़ा प्रहार! कन्फर्म सीट नहीं देने पर भड़का कंज्यूमर कोर्ट, अब यात्रियों को मिलेगा टिकट से 10 गुना भारी मुआवजा
- Hamirpur Bridge Collapse: कुछ ही पलों में बिखर गया सब कुछ, एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगी, घटनास्थल का मंजर देख कांप उठे लोग

Facebook


