गुरमीत राम रहीम का पूर्व ड्रायवर खट्टा सिंह बयान देने को राजी, खुलेंगे कई राज

Ads

गुरमीत राम रहीम का पूर्व ड्रायवर खट्टा सिंह बयान देने को राजी, खुलेंगे कई राज

  •  
  • Publish Date - September 16, 2017 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

 

गुरमीत राम रहीम के खिलाफ सीबीआई की सुनवाई चल रही है, इसी बीच राम रहीम के पूर्व ड्रायवर खट्टा सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं डरा हुआ था इसलिए मामले पर बयान देने से बच रहा था। लेकिन अब में इस मामले में बयान देना चाहता हूं साथ ही खट्टा सिंह ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। 

राम रहीम ने दंगा भड़काने के लिए दिए थे पांच करोड़ रुपए !

राम रहीम के पूर्व ड्रायवर खट्टा सिंह ने आगे कहा कि मुझे डराया गया था। राम रहीम एक ताकतवर इंसान था उनसे मुझे अपने वार्ड की सुरक्षा के बारे में चेतावन भी दी थी। लेकिन मैं अब नया बयान देना चाहता हूं। इसी के साथ उसने कहा की मेरे पास बहुत सारी चीजे है लेकिन मै वे सभी सिर्फ न्यायालय के सामने ही बताउंगा। वहीं राम राहीम की कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बारे में पुछने पर उसने कहा की वह पुणे, छत्तीसगढ़ व हिमाचल के बीच कहीं हो सकती है। 

राम रहीम के सिरसा स्थित मुख्यालय में दबिश, AK-47 सहित कई हथियार बरामद