गहलोत ने गजेंद्र शेखावत को ‘निकम्मा, निकारा’ कहा

गहलोत ने गजेंद्र शेखावत को 'निकम्मा, निकारा' कहा

गहलोत ने गजेंद्र शेखावत को ‘निकम्मा, निकारा’ कहा
Modified Date: September 22, 2023 / 01:04 am IST
Published Date: September 22, 2023 1:04 am IST

जयपुर, 21 सितंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए ‘निकम्मा’ और ‘नकारा’ जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए उन्हें बेकार बताया। गहलोत ने इससे पहले अपने साथी कांग्रेस नेता सचिन पायलट के लिए भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

मुख्यमंत्री पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को ‘राष्ट्रीय परियोजना’ घोषित नहीं करने के लिए केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के 25 सांसदों का जिक्र करते हुए दावा किया कि वे राज्य के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

गहलोत ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘मंत्री यहीं के हैं। वह ऐसे ‘नकारा’, ‘निकम्मा’ मंत्री हैं। वह हमारे मंत्री हैं, जोधपुर से हमारे सांसद हैं।’’

वह स्पष्ट रूप से जल शक्ति मंत्री शेखावत के संदर्भ में बोल रहे थे।

जयपुर में 1,410 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शुभारंभ पर गहलोत ने कहा, ‘‘क्या वह किसी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करवा सकते? वह बहाने बनाते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘25 सांसद क्या कर रहे हैं? इन सांसदों से पूछें। जनता ने आप पर भरोसा किया और आपको सांसद बनाया।”

इससे पहले, गहलोत ने 2020 में अपने नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लिए भी इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया था।

भाषा अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में