गहलोत ने आंबेडकर के नाम पर स्थापित पीठ को बंद किए जाने की निंदा की
गहलोत ने आंबेडकर के नाम पर स्थापित पीठ को बंद किए जाने की निंदा की
जयपुर, तीन जनवरी (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर स्थापित पीठ को केंद्र सरकार द्वारा बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को इसकी निंदा की है।
गहलोत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राजस्थान विश्वविद्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर स्थापित पीठ को केंद्र सरकार द्वारा बंद करना और विश्वविद्यालय प्रशासन का इस बारे में बेखबर होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में बाबा साहेब के नाम पर बनी पीठ की ऐसी दुर्दशा और घोर लापरवाही अक्षम्य है।
उन्होंने कहा कि यह प्रकरण सामाजिक न्याय और महापुरुषों के सम्मान के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।
गहलोत ने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
भाषा पृथ्वी बाकोलिया खारी
खारी

Facebook


