जनरल नरवणे ने ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख से मुलाकात की

Ads

जनरल नरवणे ने ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - March 9, 2022 / 05:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रिक बर से द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर व्यापक बातचीत की।

लेफ्टिनेंट जनरल बर भारत की यात्रा पर हैं।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिक बर ने जनरल एम एम नरवणे से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।’’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों में प्रगति देखी जा रही है।

भाषा वैभव उमा

उमा