जीएसटी राहत की एक और किश्त, 177 सामान 28 से घटकर 18 फीसद स्लैब में

जीएसटी राहत की एक और किश्त, 177 सामान 28 से घटकर 18 फीसद स्लैब में

जीएसटी राहत की एक और किश्त, 177 सामान 28 से घटकर 18 फीसद स्लैब में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 10, 2017 10:02 am IST

आज आम आदमी के लिए जीएसटी काउंसिल  का अच्छा फैसला आया है। जिससे बड़ी  राहत की उम्मीद की जा रही है।  बैठक में करीब 177 चीजों पर जीएसटी की दरों में कटौती का फैसला किया है।  गुवाहाटी में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक फिलहाल जारी है। खबरों के अनुसार अब तक इन चीजों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था लेकिन अब यह घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा। 

 

इन चीजों पर है 28 प्रतिशत जीएसटी

काउंसिल की 23वीं बैठक के एजेंडा में सबसे ऊपर 227 वस्तुएं हैं जिन पर फिलहाल 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है. इनमें से पान मसाला, सीमेंट, मेकअप सामान, कॉस्मेटिक्स, प्री एंड आफ्टर शेविंग सामान, वैक्यूम क्लीनर, निजी इस्तेमाल के लिए एयरक्राफ्ट, वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसी 62 चीजों को छोड़कर बाकी 177 वस्तुओं पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत की करने पर फैसला हुआ।

इंडिगो अध्यक्ष ने यात्री से बदसलूकी पर विमानन मंत्री से माफी मांगी

 

इन पर  कटौती

जिन चीजों पर जीएसटी की दर कम हुए  हैं उनमें पंखे, डिटरजेंट, शैम्पू, एलपीजी स्टोव, फर्नीचर जैसे उत्पाद शामिल हैं। इससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक अभी भी जारी है।

अंतागढ़ टेप कांड सुप्रीम कोर्ट ने दिया 4 महीने का वक्त


लेखक के बारे में