गुजरात: नक्सल विरोधी अभियान में जान गंवाने वाले जवान के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

Ads

गुजरात: नक्सल विरोधी अभियान में जान गंवाने वाले जवान के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 06:19 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 06:19 PM IST

भावनगर, 14 फरवरी (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को सीआरपीएफ जवान मेहुलभाई नंदलालभाई सोलंकी के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान सोलंकी की मई 2025 में छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जान चली गई थी।

संघवी ने भावनगर जिले के देवगाना गांव में सोलंकी के परिजनों से मुलाकात की और उनकी मां नानूबेन सोलंकी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री निमुबेन बंभानिया भी उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसुर थाना क्षेत्र में 22 मई 2025 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से सोलंकी की जान चली गई थी।

देवगाना गांव के मूल निवासी सोलंकी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत थे।

सीआरपीएफ कर्मियों ने कार्यक्रम में सोलंकी को सलामी गारद देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज