गुजरातः सूरत में संदिग्ध तेंदुए के हमले में किसान की मौत

गुजरातः सूरत में संदिग्ध तेंदुए के हमले में किसान की मौत

गुजरातः सूरत में संदिग्ध तेंदुए के हमले में किसान की मौत
Modified Date: February 19, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: February 19, 2026 8:47 pm IST

सूरत, 19 फरवरी (भाषा) गुजरात के सूरत जिले में बृहस्पतिवार को जंगली जानवर के हमले में 71 वर्षीय किसान की मौत हो गई। आशंका है कि तेंदुए ने उस पर हमला किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मांडवी तालुका के बोधन गांव में किसान अपने खेत में काम कर रहा था, तभी दोपहर करीब 1:45 बजे यह घटना घटी।

अधिकारी ने कहा, ‘एक जंगली जानवर, जिसके बारे में संदेह है कि वह तेंदुआ था, ने किसान पर हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी एच वंदा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।’

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में