नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) कांग्रेस सेवादल के प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनावों की चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि अब उनके सामने इस्तीफा देने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
श्रीनिवास ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर यहां शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि उनका संगठन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करेगा।
श्रीनिवास ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, देशभक्ति, वैचारिक दृढ़ता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उनका कहना था, ‘‘भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। उनसे प्रेरणा लेकर कांग्रेस सेवादल कुमार के खिलाफ संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन उनकी जवाबदेही तय कराने और इस्तीफे की मांग को लेकर पीछे नहीं हटेगा।’’
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के सामने इस्तीफे के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
भाषा हक हक अविनाश
अविनाश