हंसराज हंस ने हाथरस पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

Ads

हंसराज हंस ने हाथरस पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

  •  
  • Publish Date - September 30, 2020 / 06:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) दिल्ली से भाजपा सांसद हंसराज हंस ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को लिखे पत्र में हंस ने यह भी अनुरोध किया कि मृतका को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में दोबारा कोई ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।

हंस ने लिखा, “उन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए जिन्होंने मृतका के परिवार की अनुमति के बिना शव का रात में दो बजे अंतिम संस्कार कर दिया। यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

हंस दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट से सांसद हैं।

भाषा यश अविनाश

अविनाश