हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही होगी कागज रहित: खट्टर
हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही होगी कागज रहित: खट्टर
चंडीगढ़, 21 जुलाई (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कागज रहित कार्यवाही होगी।
मुख्यमत्री ने कहा, “सदन की कार्यवाही के दौरान विधायकों के सामने टेबलेट होंगे।”
उन्होंने कहा कि कागज रहित विधानसभा की कार्यवाही पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुकूल होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हरियाणा विधानसभा की एक और इमारत का निर्माण कराया जाएगा।
भाषा यश रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


